अयोध्या में राममंदिर के साथ सर्वधर्म समभाव का स्थल बनाने की कोई योजना नहीं है। पीएम मोदी की मंशा अयोध्या में भव्य और दिव्य राममंदिर निर्माण की है। उन्होंने सर्वधर्म स्थल निर्माण के कोई निर्देश नहीं दिए हैं।
अयोध्या में शनिवार को महंत नृत्य गोपालदास की अध्यक्षता में हुई श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में निर्माण शुरू करने की तारीखों की घोषणा की गई। शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री को न्यौता दिया गया है।
इसके लिए तीन अगस्त और पांच अगस्त की तारीखें तय की गई हैं। अब प्रधानमंत्री
कार्यालय जो तारीख तय करेगा, उसी दिन भूमि पूजन होगा। बैठक में तय किया गया मंदिर का मॉडल तो विश्व हिंदू परिषद का ही होगा, लेकिन डिजाइन में बदलाव
किया जाएगा।
मंदिर में तीन की जगह पांच गुंबद होंगे। मंदिर की ऊंचाई भी 128 फीट से बढ़ाकर 161 फीट की जाएगी। राम मंदिर के लिए 10 करोड़ परिवार दान देंगे।