फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय सुरक्षाकर्मी को भाजपा विधायक ने पीटा, कही ये बात

Thu, 23 Jul 2020 12:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ सचिवालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सचिवालय का पूरा गेट नहीं खोलने से नाराज सीतापुर के भाजपा विधायक महेंद्र सिंह ने बुधवार को सचिवालय के सुरक्षाकर्मी की पिटाई कर दी। सुरक्षाकर्मी ने अपने उच्च अधिकारियों से विधायक के खिलाफ शिकायत की है। 

विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे सचिवालय के गेट नंबर 9 से एक एंबुलेंस प्रवेश कर रही थी।

वहां तैनात सुरक्षाकर्मी सुरेंद्र सिंह राठौर एंबुलेंस में बैठे चालक और अन्य लोगों से पूछताछ कर रहे थे। इसी बीच विधायक महेंद्र सिंह की कार एंबुलेंस के पीछे आकर खड़ी हो गई। विधायक ने सुरक्षाकर्मी से गेट का दूसरा पल्ला भी खोलने को कहा। इस पर सुरेंद्र ने कहा कि दूसरे पल्ला का कुंडा फंसा है, वह नहीं खुल सकता। 

करीब तीन-चार मिनट इंतजार के बाद विधायक ने अपनी गाड़ी से उतरकर सुरक्षाकर्मी सुरेंद्र सिंह की पिटाई कर दी। वहां मौजूद दूसरे सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव किया। सुरेंद्र सिंह भूतपूर्व सैनिक कोटे से सचिवालय में सुरक्षा कर्मी पद पर तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदतमीजी कर रहा था सुरक्षाकर्मी
सचिवालय का सुरक्षाकर्मी बदतमीजी कर रहा था, इसलिए उसे डांटा था। मारपीट नहीं की।  - महेंद्र सिंह, विधायक  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें