फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा : 36 चार्टर्ड विमानों से लखनऊ पहुंचेंगे मेहमान, वहां से टैक्सी से जाएंगे अयोध्या

Wed, 17 Jan 2024 12:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अमौसी एयरपोर्ट पर मेहमानों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मेहमान करीब 36 चार्टर्ड विमानों के जरिए लखनऊ पहुंचेंगे। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन व एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ओर से आने वाले विमानों के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
चार्टर्ड विमान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 36 चार्टर्ड विमानों से मेहमान लखनऊ पहुंचेंगे। इन विमानों की पार्किंग के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यहां से प्राइवेट टैक्सी से मेहमानों को अयोध्या भेजा जाएगा।

विज्ञापन


अमौसी एयरपोर्ट पर मेहमानों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मेहमान करीब 36 चार्टर्ड विमानों के जरिए लखनऊ पहुंचेंगे। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन व एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ओर से आने वाले विमानों के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। पर, चार्टर्ड विमानों की पार्किंग के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। एयरपोर्ट पर खासतौर पर अवधी कुजीन के स्टॉल रहेंगे, जहां वे अवधी खानपान का लुत्फ उठा सकेंगे। साफ-सफाई से लेकर एयरपोर्ट को बेहतर लुक देने का काम हो रहा है।

अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने वाले मेहमान प्राइवेट टैक्सियों से अयोध्या जाएंगे। टैक्सियां एयरपोर्ट पर ही उपलब्ध होंगी। आरटीओ कार्यालय ने टैक्सी मालिकों को ताकीद किया है कि मेहमानों से उनके ड्राइवर सलीके से पेश आएं। ओवरचार्जिंग न होने पाए। ऐसा होने पर डीएल कैंसिल करने के साथ ही वाहन मालिक पर भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें