फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर: प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या के लिए उड़ेंगे 100 विमान, हवाई अड्डे के अलावा बनाए गए तीन हेलीपैड

Sun, 24 Dec 2023 09:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

चार्टर्ड प्लेन की संख्या बढ़ी तो उन्हें इन तीन शहरों के हेलीपैड पर उतरवाने का बंदोबस्त कर मेहमानों को सड़क मार्ग से रामजन्मभूमि तक लाने का प्रबंध किया जाएगा। 
विज्ञापन
फ्लाइट - फोटो : I Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 22 जनवरी को बड़ी संख्या में विशिष्ट मेहमान चार्टर्ड प्लेन से आएंगे। इस दिन 100 से ज्यादा विमान रामनगरी आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में यहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अब तक बनाए गए तीन हेलीपैड पर इन्हें उतारे जाने में समस्या आ सकती है। इसके लिए प्रशासन ने वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में भी वैकल्पिक इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


चार्टर्ड प्लेन की संख्या बढ़ी तो उन्हें इन तीन शहरों के हेलीपैड पर उतरवाने का बंदोबस्त कर मेहमानों को सड़क मार्ग से रामजन्मभूमि तक लाने का प्रबंध किया जाएगा। कमिश्नर गौरव दयाल ने शनिवार को बताया कि इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से समन्वय कर आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। वैसे भी पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां समीक्षा बैठक में बताया था कि करीब 100 विमान 22 जनवरी को आ सकते हैं। ऐसे में प्रशासन सभी संभावनाओं पर विचार कर रहा है।

लखनऊ से अयोध्या के लिए चलेंगी 50 स्पेशल बसें
अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम लखनऊ से 50 और स्पेशल बसें अयोध्या के लिए चलाएगा। इससे रूट पर कुल बसों की संख्या 150 हो जाएगी। लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि इस रूट पर स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। विभिन्न रूटों पर संचालित बसों को भी जरूरत के अनुसार अयोध्या रूट पर लगाया जाएगा। उम्मीद है कि इस रूट पर कम से कम 50 बसें और चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें