फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी की रक्षा उत्पाद निर्माता कंपनी यूपी में करेगी निवेश, एमएसएमई मंत्री के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

Tue, 18 Aug 2020 03:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर में जर्मनी की रक्षा उत्पाद निर्माता कंपनी रिहिनमेटल ग्रुप भारी निवेश करेगी। इस पर कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन के सीईओ सुसान्ने वीगंड और एयर डिफेंस डिवीजन के सीईओ फाइबन के साथ हुई एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की वीडियो कॉन्फ्रेंस में सहमति बनी।
विज्ञापन


इस मौके पर सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि प्रस्तावित डिफेंस कॉरिडोर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, इनक्यूबेशन सेंटर समेत कई सुविधाएं दी जाएंगी। रक्षा उत्पाद से जुड़ी दूसरी कंपनियां भी यहां निवेश कर रही हैं। मेक इन इंडिया के तहत यहां काफी यूनिट लगेंगी और सरकार निवेशकों को हरसंभव मदद देगी। 

इस दौरान अपर मुख्य सचिव, एमएसएमई नवनीत सहगल ने प्रदेश की आकर्षक नीतियों और ढांचागत सुविधाओं की जानकारी दी। बातचीत मेें प्रदेश सरकार की ओर से इस पर सहमति दी गई कि यहां निवेश के लिए लोकेशन, भूमि की डिटेल, आसपास के एक्सप्रेस-वे और एयरपोर्ट की जानकारी गूगल मैप पर साझा की जाएगी। आईआईडीसी आलोक टंडन ने अब तक हुए एमओयू के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें