फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने यूपी की कानून-व्यवस्था को बताया अति-दयनीय, बोलीं- भाजपा और सपा की कार्यशैली में कोई अंतर नहीं

Tue, 18 Aug 2020 03:31 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देश की राजनीतिक हलचलों पर मुखरता से बयान देने वाली बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया है। 

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि उत्तर प्रदेश में सभी वर्गों/धर्मों व खासकर दलितों के साथ उत्पीड़न की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कानून-व्यवस्था के मामले में एक बार फिर प्रदेश की भाजपा सरकार की तुलना प्रदेश में राज कर चुकी समाजवादी पार्टी से की है।



उन्होंने लिखा कि प्रदेश में सभी वर्गों/धर्मों व खासकर दलितों के साथ आए दिन द्वेष, उत्पीड़न, दुष्कर्म, हत्या आदि की मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं साबित करती हैं कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति अति-दयनीय। इन घटनाओं के प्रति सरकारी लीपापोती से हालात बिगड़ रहे हैं। सरकार इसपर ध्यान दे।
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि इन जघन्य घटनाओं के मामले में स्पष्ट तौर पर जनता को सपा व भाजपा सरकार की कार्यशैली में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिल रहा है और कांग्रेस पार्टी के राज में तो यहां पीड़ितों की एफआईआर तक भी नहीं दर्ज की जाती थी। इसके साथ ही उस दौरान मीडिया भी आज की तरह उतनी सक्रिय नहीं थी।

मायावती का कहना है कि प्रदेश में खराब कानून-व्यवस्था और अपराध रोकने में नाकामी में भाजपा और इससे पहले शासन कर चुकी समाजवादी पार्टी में कोई अंतर नहीं रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें