फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राज्यसभा के टिकटों पर सपा में बवाल, पल्लवी पटेल ने वोट न देने का किया एलान

Wed, 14 Feb 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा विधायक और अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने राज्यसभा चुनाव में वोट न करने का एलान किया है। उन्होंने पीडीए की अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सपा विधायक और अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल - फोटो : instagram/drpallavipatel1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा के टिकटों को लेकर सपा में खुला विरोध सामने आया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री व एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने पिछड़ों को उचित भागीदारी न दिए जाने का आरोप लगाते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


वहीं, सपा विधायक और अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी को वोट न देने का एलान कर दिया है। उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी पीडीए के हकों के साथ न्याय नहीं कर रही है। इसलिए वह सपा को प्रत्याशियों को वोट नहीं देंगी। यह पूछे जाने पर कि इससे उनकी सदस्यता चली जाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने कभी सदस्यता के लिए राजनीति नहीं की। हमेशा वंचितों की हित की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य एक कद्दावर नेता हैं और उन पर पार्टी के अंदर लगातार हमले बोले जा रहे हैं।

स्वामी प्रसाद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे त्यागपत्र में राज्यसभा टिकट को लेकर सीधे कोई आरोप नहीं लगाया है, लेकिन कहा है कि डॉ. आंबेडकर व डॉ. लोहिया समेत सामाजिक न्याय के पक्षधर महापुरुषों ने 85 बनाम 15 का नारा दिया था। सपा इस नारे को लगातार निष्प्रभावी कर रही है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हर राजनीतिक मंच पर भाजपा पर पिछड़े, दलितों व अल्पसंख्यकों की उपेक्षा का आरोप लगाते हैं। अब सपा विधायक पल्लवी पटेल ने ही अखिलेश पर पीडीए की उपेक्षा का आरोप लगा दिया है। 

इसके पहले, मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से तीनों उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर उनके साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद हैं। समाजवादी पार्टी ने अभिनेत्री जया बच्चन, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन और यूपी के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें