फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajyasabha Election:राज्यसभा चुनाव में मतदान को लेकर सपा में बड़ी फूट, अखिलेश यादव-पल्लवी पटेल में हुई कहासुनी

Tue, 27 Feb 2024 12:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राज्यसभा चुनाव में मतदान के दिन कई सपा विधायकों ने विद्रोह करते हुए भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया है। इन चुनाव के जरिए सपा में बड़ी फूट सामने आई है।
विज्ञापन
सपा विधायक पल्लवी पटेल व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में 10 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव सपा के लिए बड़ा झटका साबित हुए हैं। पार्टी के कई विधायकों ने विद्रोह करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। वहीं, पार्टी के अंतर्विरोध भी खुलकर सामने आ गए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, मतदान को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल के बीच कहासुनी की भी खबरें आईं। पल्लवी पटेल ने पहले भी घोषित प्रत्याशियों से नाराजगी जताते हुए मतदान से दूर रहने का एलान किया था। हाालंकि, अंत में उन्होंने मतदान सपा प्रत्याशी के पक्ष में ही किया।

ये भी पढ़ें - Rajya Sabha Election: सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय पर कार्रवाई शुरू, विधानसभा से नेम प्लेट हटाया गया
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव में भाजपा के आठवें प्रत्याशी की जीत तय, एक और सपा विधायक हुआ बागी
विज्ञापन


मंगलवार को मतदान के दिन कई सपा के मुख्य सचेतक व विधायक मनोज पांडेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, कई विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया है।

सपा के करीब छह विधायकों ने खुलकर भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया है।

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सपा विधायक अभय सिंह, राकेश सिंह, राकेश पांडेय, विनोद चतुर्वेदी और मनोज पांडेय से मुलाकात की। कुछ देर बार ही बदायूं से सपा विधायक आशुतोष मौर्य ने भी भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें