फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक बोले- अंतरात्मा की आवाज सुनी, अखिलेश ने कहा, कार्रवाई होनी तय

Wed, 28 Feb 2024 09:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Rajya Sabha Elections: यूपी की राज्यसभा की दस सीटों के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे। सपा के विधायकों के द्वारा क्रॉस वोटिंग की खबरें हैं। अखिलेश ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। 
विज्ञापन
परिणामों से पहले ही उत्साहित नजर आया भाजपा खेमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों ने कहा कि उन्होंने अंतरात्मा की आवाज पर वोट दिया है। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के खिलाफ वोट देने के लिए साहस की जरूरत होती है, जो इन विधायकों में नहीं दिखा। साथ ही कहा कि इन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे।

विज्ञापन


सपा के गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह, गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह और जलालपुर से विधायक राकेश पांडे एक ही गाड़ी से विधान भवन वोट देने पहुंचे। तीनों ने संयुक्त बयान में कहा कि वे अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने जा रहे हैं। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि राज्यसभा की तीसरी सीट दरअसल सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी। ये जानने की कि कौन-कौन दिल से पीडीए के साथ है और कौन अंतरात्मा से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि यही तीसरी सीट की जीत है। हर एक में साहस नहीं होता है कि सरकार के खिलाफ खड़ा हो जाए, सरकार के खिलाफ खड़ा होने के लिए साहस चाहिए। जो लोग गए हैं उनमें साहस नहीं रहा होगा। मतदान के दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा जीतने के लिए कुछ भी करेगी। जिन्हें लाभ मिलने वाला होगा, वो चले जाएंगे।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने पैकेज चलने की भी बात कही
उन्होंने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर कार्रवाई निश्चित होगी, क्योंकि पार्टी के हमारे साथियों का मानना है कि ऐसे लोगों को दूर कर दीजिए। अखिलेश ने कहा कि ये विधायक कद्दावर लग रहे थे, लेकिन कद्दावर निकले नहीं। पल्लवी पटेल के सवाल पर कहा कि किसकी अंतरात्मा क्या कह रही है, वे कैसे जान सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने सिक्योरिटी तो किसी ने पुराने मुकदमों में धमकी या फिर लाभ के लिए क्रॉस वोटिंग की। अखिलेश ने कहा कि सुनने में तो पैकेज दिए जाने की भी बात आ रही है। यह पता नहीं है कि पैकेज छोटा था या बड़ा। उनका इशारा चुनाव में धन के इस्तेमाल की ओर था। अखिलेश ने कहा कि जनता सब देख रही है। गिनती वाले चुनाव में तो भाजपा जोड़तोड़ से जीत सकती है, लेकिन जनता वाले चुनाव में भाजपा नहीं जीत सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें