फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: सपा विधायक पल्लवी पटेल वोट करने के लिए तैयार पर पीडीए प्रत्याशी को ही देंगी समर्थन

Thu, 22 Feb 2024 01:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन पर नाराजगी जताकर वोट न करने का एलान करने वाली सपा विधायक पल्लवी पटेल अब वोट करने के लिए तैयार हो गई हैं। हालांकि, उन्होंने कहा है कि वो सिर्फ पीडीए प्रत्याशी को ही वोट करेंगी।
विज्ञापन
अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी की विधायक व अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल आखिरकार सपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने के लिए तैयार हो गई हैं लेकिन वह पीडीए प्रत्याशी को ही वोट करेंगी। उन्होंने कहा कि वो और किसी को वोट नहीं करेंगी।
विज्ञापन


बता दें कि सपा की तरफ से राज्यसभा चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों का एलान किया गया था जिस पर उन्होंने प्रत्याशियों के चयन में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा था कि वोट नहीं करेंगी। अब उन्होंने वोट करने का एलान कर दिया है पर वो सिर्फ पीडीए उम्मीदवार को ही समर्थन देंगी।

सपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए जया बच्चन, आलोक रंजन और रामलालजी सुमन को उम्मीदवार बनाया है।

प्रत्याशियों को लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम शेरवानी ने भी नाराजगी जताई थी और महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी सपा छोड़कर नई पार्टी बनाने का एलान कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि अखिलेश यादव साफ्ट हिंदुत्व का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें