फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रैंक वन पेंशन का रिवीजन बड़ी जिम्मेदारी : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Sat, 22 Jun 2019 10:57 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि वन रैंक वन पेंशन हमारी ही सरकार ने दी। अब उसमें रिवीजन का बड़ा काम करना है। साथ ही प्रदेश के कई जिलों से गुजरने वाले डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी पूरा कराना है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारियों वाला यह पद बहुत सोच-समझकर दिया है। डिफेंस कॉरिडोर के आसपास लगने वाले उद्योगों में 272 प्रकार की रक्षा सामग्री का निर्माण होगा। इसको लेकर प्रदेश सरकार से भी बात होनी है।

विज्ञापन


रक्षामंत्री बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह शुक्रवार को इंदिरानगर के आरएलबी स्कूल में आयोजित अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव से पहले जब सपा-बसपा का गठबंधन हुआ तो लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे, लेकिन यूपी की जनता ने सबको जवाब दे दिया।

लखनऊ की जनता का मुझ पर जो कर्ज है, अगर पूरी जिंदगी काम करूं तो भी नहीं उतार सकता। लखनऊ की जनता का जिंदगीभर आभारी रहूंगा। पार्टी कार्यकर्ताओं का भी ऋणी हूं और हमेशा ही रहूंगा। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले रक्षामंत्री ने हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन किए। समारोह स्थल पर कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में आतिशबाजी की। रक्षामंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ रात्रिभोज भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

300 करोड़ से होगी गोमती की सफाई

राजनाथ ने कहा कि लखनऊ में जो विकास कार्य चल रहे हैं, वे तेज गति से चलेंगे। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत गोमती की सफाई के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है।

कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मान
रक्षामंत्री ने विधानसभा प्रभारी मान सिंह, हृदयनारायण श्रीवास्तव, मनोहर सिंह, विनोद बाजपेयी, विधानसभा संयोजक अनुराग मिश्रा अन्नू, त्रिलोक सिंह अधिकारी सहित कई मंडल अध्यक्षों एवं क्षेत्रीय पार्षद को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। समारोह में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल, बृजेश पाठक, स्वाति सिंह, लोकसभा संयोजक जयपाल सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, डॉ. नीरज बोरा, पंकज सिंह, सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेयी, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, अमित पुरी, पूर्व सांसद रामनारायण साहू, महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें