फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी की जनता से किया एक बड़ा वादा

Wed, 22 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी सरकार की आम आदमी को मिलने वाली सब्सिडी खत्म करने की कोई योजना नहीं है। अब तक मोदी सरकार ढाई लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की सब्सिडी दे चुकी है।
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने वादा किया कि जल्द ही लखनऊ में पाइप लाइन से घर-घर कुकिंग गैस पहुंचाने का वादा भी किया। राजनाथ मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आयोजित एलपीजी कनेक्शन वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, मोदी सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। उसने हर गरीब को जीरो बैलेंस पर खाता खुलवाने का अधिकार दिया। स्वच्छ भारत अभियान से भी आम आदमी को ही ज्यादा फायदा हुआ।
विज्ञापन


हर स्कीम का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते (डीबीटी) में भेजने की व्यवस्था हो रही है। इससे भ्रष्टाचार में कमी आई है। एलपीजी गैस सब्सिडी डीबीटी के जरिये भेजने से तीन हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है। डुप्लीकेट कनेक्शनों की संख्या में भी काफी कमी आई है, जिसके चलते सरकार को 10 हजार करोड़ रुपये का फायदा हुआ।

'सरकार के आवाहन पर एक करोड़ लोगों ने छोड़ी सब्सिडी'

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोग एलपीजी सब्सिडी छोड़ चुके हैं। कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि एनडीए सरकार सब्सिडी की सुविधा खत्म करना चाह रही है, लेकिन इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। मौजूदा केंद्र सरकार ने सब्सिडी बढ़ाई है।

गृहमंत्री ने कहा, केंद्र सरकार बीपीएल परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन देने पर आठ हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस योजना में पहले साल में ही 1.5 करोड़ कनेक्शन दिए जाएंगे।

उन्होंने लोगों से कहा कि मुफ्त गैस कनेक्शन लेने में अगर कहीं कोई दिक्कत आए तो फौरन अपने जनप्रतिनिधियों को बताएं। अधिकारी और वितरक भी ध्यान रखें कि लोगों को योजना का लाभ लेने में कोई परेशानी न हो।

कहा कि उड़ीसा से बिहार और झारखंड होते हुए जल्द ही कुकिंग गैस पाइप लाइन लखनऊ लाई जाएगी। इस योजना पर काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

जुलाई तक यूपी में बंटेंगे 10 लाख गैस कनेक्शन

आईओसी के स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर एमएस प्रसाद ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत जुलाई तक यूपी में 10 लाख गैस कनेक्शन बांट दिए जाएंगे।

प्रदेश में अभी तक 2.01 करोड़ एलपीजी गैस कनेक्शन हैं, 1.5 करोड़ परिवार अब भी इस सुविधा से वंचित हैं। अधिकतर गरीब परिवारों में गैस कनेक्शन नहीं हैं। यूपी में कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने का लगातार प्रयास हो रहा है।

कोटेदारों की तरह काम कर रही प्रदेश सरकार
मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर ने कहा, उज्ज्वला योजना में वितरक लाभार्थियों को बिना बताए अंगूठा लगवा ले रहे हैं कि वे चूल्हा आदि नगद खरीदेंगे, जबकि केंद्र ने यह सुविधा लोन पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। लोन की राशि गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी से समायोजित करने की व्यवस्था की गई है। उनके क्षेत्र में बिना बताए अंगूठा लगवाने के कई मामले सामने आए हैं।

कहा कि केंद्र सरकार तमाम योजनाओं में यूपी सरकार को पैसे दे रही है, मगर यहां उसका उपयोग नहीं हो रहा। 2014 में छात्रवृत्ति मद में दी गई राशि अभी तक नहीं बांटी गई। जिस तरह कोटेदार अपनी मर्जी से लोगों को राशन देते हैं, उसी तरह प्रदेश सरकार भी योजनाओं का लाभ अपने चहेतों को दे रही है। इसलिए यूपी में भाजपा की सरकार बनानी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें