फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ ने शिया मुसलमानों को दिया नजफ तक सीधी फ्लाइट का तोहफा, मिली पीएम बनने की दुआ

Thu, 14 Feb 2019 12:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शिया मुसलमानों को खास तोहफा दिया है। अब लखनऊ से नजफ तक के लिए सीधी फ्लाइट मिल सकेगी। बृहस्पतिवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस सेवा का शुभारंभ अमौसी एयरपोर्ट से किया। इस मौके पर नजफ जाने के लिए पहला बोर्डिंग पास उन्होंने सैयद जफर असगर रिजवी को दिया। नजफ शियाओं का एक धार्मिक स्थल है जो कि इराक में स्थित है। यहां शिया समुदाय के पहले इमाम हजरत अली अलैहिस्लाम का रौजा है। साथ ही नजफ से जायरीन करबला और कूफा की जियारत करने जाते हैं।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं चुनाव जीतूं या हारूं फर्क नहीं पड़ता। मैं सिर्फ इंसानियत की सेवा करना चाहता हूं। मैं वादा नहीं करता। अगर भारत के नेताओं ने जितने वादे किए उसका थोड़ा भी काम हो गया होता तो भारत आज दुनिया में नंबर वन होता।


कार्यक्रम में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गैरूल हसन रिजवी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद मौलाना आगा रूही ने कहा कि 2004 में अम्मार रिजवी ने सबसे पहले नजफ तक सीधी उड़ान के लिए केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी थी, लेकिन तत्कालीन उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिलों की ख्वाहिश पूरी की। हम सब की दुआ लगे और वह प्रधानमंत्री बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

अम्मार रिजवी को दिया क्रेडिट

राजनाथ सिंह ने इस सेवा के शुरू होने का क्रेडिट अम्मार रिजवी को दिया। उन्होंने कहा कि अम्मार रिजवी से मुलाकात के बाद मैंने सिविल एविएशन मिनिस्ट्री से बात की। उन्होंने कहा कि नजफ उड़ान को इलेक्शन से जोड़कर न देखा जाए। इससे मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है। मैं सिर्फ सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करता। मैं चुनाव जीतूं या हार जाऊं, लेकिन मैं इंसानियत की सेवा करता रहूंगा। भारत व इराक के रिश्ते अच्छे हों। यही मेरी कामना है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में अब 100 एयरपोर्ट हो गए हैं। हमारा प्रयास है कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई सफर कर सके। यह संयोग है कि मुझे वैलेंटाइन के दिन आपकी खिदमत करने का मौका मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें