फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तस्करी कर ले जा रही 118 पेटी शराब पकड़ी, ड्राइवर को भी दबोचा

Thu, 14 Feb 2019 12:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
महरुआ पुलिस द्वारा पकड़ी शराब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में महरुआ पुलिस ने मंगलवार देर शाम सुल्तानपुर से तस्करी कर अकबरपुर ले जाई जा रही 118 पेटी नकली शराब पकड़ी। पुलिस ने शराब से लदी पिकअप चालक को भी दबोच लिया है। 
विज्ञापन

 महरुआ पुलिस को सूचना मिली कि सुल्तानपुर से एक पिकअप पर अवैध ढंग से नकली शराब महरुआ होते हुए अकबरपुर ले जाई जा रही है।

एसओ राहुल कुमार ने पुलिस टीम के साथ सुल्तानपुर से महरुआ आने वाले मुख्य मार्ग घेराबंदी कर दी। इसी बीच सुल्तानपुर की तरफ से एक पिकअप वाहन आता दिखा। पुलिस टीम को देखते ही पिकअप चालक वाहन खड़ाकर भागने लगा।

इस पर पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान रोहित चौधरी निवासी रसीदपुर थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई। पिकअप की तलाशी में 118 पेटी शराब मिली। इसमें कुल 1062 लीटर शराब थी। पुलिस टीम चालक व शराब लदी पिकअप को लेकर थाने ले आई। साथ ही सूचना आबकारी विभाग को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक से हासिल की जरूरी जानकारी

नकली शराब की जानकारी देते सीओ अमरबहादुर - फोटो : amar ujala
इसी बीच पहुंचे सीओ जलालपुर ने चालक से शराब के बारे में जानकारी शुरू कर दी। चालक ने सीओ को एक मोबाइल नंबर देते हुए बताया कि हमसे कहा गया था कि जिला मुख्यालय पहुंचकर इसी नंबर पर बात कर लेना। वह जहां कहेगा, वहीं शराब की पेटी उतार देना।

इससे ज्यादा इस संबंध में वह कुछ नहीं जानता। बाद में आबकारी निरीक्षक भीटी प्रज्ञा मिश्रा, जलालपुर कौशलेंद्र सिंह, आलापुर उपेंद्र कुमार शुक्ल व टांडा महेंद्र वर्मा ने भी महरुआ थाने पहुंचकर चालक से जरूरी जानकारी हासिल की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें