राजनाथ सिंह ने इस सेवा के शुरू होने का क्रेडिट अम्मार रिजवी को दिया। उन्होंने कहा कि अम्मार रिजवी से मुलाकात के बाद मैंने सिविल एविएशन मिनिस्ट्री से बात की। उन्होंने कहा कि नजफ उड़ान को इलेक्शन से जोड़कर न देखा जाए। इससे मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है। मैं सिर्फ सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करता। मैं चुनाव जीतूं या हार जाऊं, लेकिन मैं इंसानियत की सेवा करता रहूंगा। भारत व इराक के रिश्ते अच्छे हों। यही मेरी कामना है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में अब 100 एयरपोर्ट हो गए हैं। हमारा प्रयास है कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई सफर कर सके। यह संयोग है कि मुझे वैलेंटाइन के दिन आपकी खिदमत करने का मौका मिला।