फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान: धरने पर बैठे छात्र, बोले- लाखों रुपये फीस देने के बाद भी नहीं हुआ प्लेसमेंट

Mon, 10 Feb 2025 03:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान में प्लेसमेंट न मिलने से सैकड़ों छात्र धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि सबसे कठिन परीक्षा पास करने और लाखों रुपये की फीस देने के बाद भी हमें प्लेसमेंट नहीं मिल पा रहा है। परिवार के सपने चकनाचूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
धरने पर बैठे छात्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के जायस में संचालित राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान में कॉलेज प्लेसमेंट न मिलने से नाराज सैकड़ों की संख्या में छात्र सोमवार को परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। छात्राओं का आरोप था कि देश की सबसे कठिन परीक्षा पास करके वह इस कॉलेज में दाखिला लेते हैं और लाखों रुपए महीने फीस देते हैं लेकिन इसके बावजूद भी कई सालों से कॉलेज प्लेसमेंट नहीं हुआ जिस कारण उनके साथ-साथ उनके परिवार के सपने चकनाचूर हो रहे हैं।

विज्ञापन


जायस स्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान परिसर में सोमवार सुबह सैकड़ों छात्र कॉलेज के गेट पर धरने पर बैठ गए। छात्र पूरी तरह से आक्रोशित है। छात्रों का आरोप है कि देश की सबसे कठिन परीक्षा जेईई एडवांस पास करने के बाद इस कॉलेज में  एडमिशन मिलता है। करीब 15 लाख रुपए सालाना फीस भी दिया जाता है बावजूद इसके कॉलेज से प्लेसमेंट नहीं होता है।

पिछले कई सालों से कॉलेज से प्लेसमेंट नहीं हुआ है। प्लेसमेंट ना होने के कारण हम लोगों का भविष्य चकनाचूर हो रहा है। मां-बाप लाखों रुपए खर्च कर हम लोगों को पढ़ाते हैं लेकिन उसका कोई मतलब नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन


संस्थान के रजिस्ट्रार जितेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रों की मांग है कि उन्हें एक टीपीओ (ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर) मुहैया कराया जाए। टीपीओ का इंटरव्यू हो सका हो चुका है। संभवत: एक सप्ताह में उसे जॉइनिंग लेटर दे दिया जाए। प्लेसमेंट की मांग पर रजिस्ट्रार ने बताया कि जो कंप्यूटर कोर्स 2020 में चालू हुआ है उसके बच्चों की प्लेसमेंट प्रक्रिया जारी है। बैंगलोर के कैंपस की असुविधाओं के बारे में रजिस्टार ने बताया कि वह कैंपस नया है जिसके प्रारंभ में समस्याएं आई थी परंतु अब नहीं है। इसके बाद छात्र शांत हुए।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें