फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन राज्यों में जीत से उत्साहित हुए कांग्रेसी, राज बब्बर बोले- झूठ के पैर नहीं होते

Wed, 12 Dec 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि झूठ के पैर नहीं होते। भाजपा ने झूठे वादे करके सत्ता हथियाई थी। अब जनता ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश के चुनाव में उसे आईना दिखाकर एक बार फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी में आस्था जताई है। परिणाम का यह रुझान लोकसभा चुनाव में भी दोहराया जाएगा।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में करीब 100 जनसभाएं करने वाले राज बब्बर ने कहा कि यह जीत राहुल गांधी के सार्थक प्रयास का नतीजा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से पांच राज्यों के चुनाव के चलते यूपी पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे थे। अब यूपी में संगठन को मजबूत करने पर जोर देंगे।

मुख्य पार्टी के साथ-साथ आनुषांगिक संगठनों और विभागों को सक्रिय करेंगे। पार्टी में उन्हीं कार्यकर्ताओं या नेताओं को महत्वपूर्ण पद दिए जाएंगे, जो काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी संगठनों का काम के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन


कोशिश है कि हर ब्लॉक और ग्राम पंचायत में कांग्रेस की टोली सक्रिय रहे। वह सुबह के वक्त प्रभात फेरी निकालकर लोगों को भाईचारे और कांग्रेस की नीतियों का संदेश दे।

परिणामों ने यूपी में भी कार्यकर्ताओं में जान फूंकी

पार्टी के मीडिया प्रभारी राजीव बख्शी कहते हैं कि तीन राज्यों के परिणामों ने यूपी में भी पार्टी कार्यकर्ताओं में जान फूंक दी है। अपनी हार के पांच साल बाद ही कांग्रेस नेतृत्व ने मेहनत, लगन, जनता के प्रति समर्पण और ईमानदारी से पुन: सत्ता में लौट आई है।

वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मदान ने कहा कि अब एक नई रणनीति के साथ यूपी में भी जुटा जाएगा। कांग्रेस की जनआधारित राजनीति (मास पॉलिटिक्स) दूसरे दलों की कैडर बेस राजनीति पर कहीं भारी पड़ेगी।

पीएल पुनिया का बढ़ेगा कद
छत्तीसगढ़ प्रभारी होने के कारण राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया का भी कद बढ़ेगा। भविष्य में उन्हें पार्टी के भीतर और भी बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों से कांग्रेस मुख्यालय पर मना जश्न

चुनाव परिणाम आते ही पार्टी मुख्यालय में ढोल नगाड़े पर वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता थिरके। सोनिया गांधी और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

पार्टी प्रवक्ता बृजेंद्र कुमार सिंह, विधायक अराधना मिश्रा, पूर्व मंत्री नसीदमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी, पार्टी उपाध्यक्ष डॉ. आरपी त्रिपाठी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में यही परिणाम दोहराएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें