- बैठक में अमृत योजना के तहत आगरा में सीवरेज योजना के लिए 353 करोड़ रुपये के अनुमोदन का प्रस्ताव हुआ पास।
- यूपी में हेल्थ वर्कर्स की भर्ती प्रक्रिया में संशोधन प्रस्ताव पास। एएनएम भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट हुई।
- स्कूली वाहनों के लिये नियमावली बनेगी। यूपी मोटरयान नियमावली में बदलाव किया जाएगा। अब परमिट देते समय मानक तय किये जाएंगे। स्कूल के वाहन की आयु सीमा तय होगी। पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। वाहन चालक के लिये न्यूनतम शिक्षा, मेडिकल जांच के मानक बनेंगे। ओवरलोडिंग देखी जाएगी और जीपीएस भी लगेंगे।
- शीरा नियंत्रण कानून में संसोधन होगा। एक्सपोर्ट की प्रकिया में बदलाव किया जाएगा। समुचित माध्यम मसलन एम्बेसी, हाई कमिश्नर के माध्यम से आना होगा और एन्ड यूजर का प्रमाणपत्र भी अब जरूरी होगा।
- प्रदेश में 13 राजकीय और 22 निजी मेडिकल कॉलेज व 17 डेंटल कॉलेज हैं। इनका कोई एक एकेडमिक कैलेंडर व नियम नहीं है। इसके लिये यूपी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी बनेगी। जो कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगी।
- ग्रेटर नोएडा में 747 एकड़ की टाउनशिप बनेगी। इसके लिए स्पेशल प्लानिंग अथॉरिटी बनाई जाएगी। डीएमआईसी व ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी इसके शेयर होल्डर होंगे।