फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में बारिश से और बढ़ी ठिठुरन, कराया गलन का एहसास

Fri, 05 Jan 2024 05:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार को हुई बारिश ने लोगों को गलन का एहसास कराया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले कई दिनों तक हालात ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
लखनऊ में शुक्रवार को बारिश होने से ठंड बढ़ गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में शुक्रवार दोपहर हुई बूंदाबांदी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। लोग घरों में दुबक गए हैं। आसमान में छाए बादलों और पछुआ पवनों के कारण पहले से ही लोग ठंड से परेशान थे। बारिश के बाद गलन बढ़ गई है। हाल ये है कि मफलर, टोपी, जैकेट लादने के बाद भी लोग ठिठुर रहे हैं। सुबह और शाम के वक्त कई इलाकों में घना कोहरा रहता ह।

विज्ञापन


इसके पहले, लखनऊ के रात के पारे में लगातार वृद्धि और दिन के पारे में गिरावट हो रही थी। शुक्रवार को बारिश से दिन के हालात भी बदल गए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कई दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती: यूपी सरकार कर रही पुख्ता तैयारी, लखनऊ जोन में बनाए जा सकते हैं सर्वाधिक 836 परीक्षा केंद्र

ये भी पढ़ें - 'नो योर आर्मी' फेस्टिवल: सीएम योगी बोले, 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति का प्रतीक है भारतीय सेना


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 17.2 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। एक जनवरी को अधिकतम व न्यूनतम तापमान 19.3 व 8.4 डिग्री रहा, दो जनवरी को क्रमश: 18.4 व 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे तक घने कोहरे के चलते दृश्यता 50 मीटर तक रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें