फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रविवार को भी खुशनुमा रहेगा मौसम, कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के आसार

विज्ञापन
रविवार को बारिश के आसार। स्रोत इंटरनेट
विज्ञापन
प्रदेश में मौसम रविवार को भी खुशनुमा रहने की संभावना है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे, हवा के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। बाकी जगहों पर भी बारिश होगी। बारिश का दौर अभी कुछ दिन और चलेगा। 25 अगस्त के बाद से इसमें कमी आना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि रविवार को भी शनिवार जैसा ही मौसम रहने की संभावना है। बताया, शनिवार को सबसे अच्छी बारिश प्रयागराज में दर्ज की गई। यहां कुल 49 मिमी. बारिश हुई तो वहीं अलीगढ़ में 17.8 मिमी. बारिश दर्ज की गई। प्रदेश की राजधानी मेंं मात्र 0.9 मिमी. बारिश शाम पांच बजे तक दर्ज की गई लेकिन दिनभर मौसम खुशगवार बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद में मेघगर्जन, अचानक तेज हवा के साथ भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की जा रही है। शनिवार को बस्ती में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सबसे कम 23 डिग्री वाराणसी में दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नम हवाओं के संभावित समागम से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में वृद्धि दर्ज की गई है। इसके चलते आगामी तीन-चार दिनों 23 से 25 अगस्त तक कई जगह भारी वर्षा हो सकती है। 26 अगस्त से प्रदेश में वर्षा की तीव्रता और में कमी आनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन



यहां है भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट

प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन एवं आसपास के इलाकों में।

मेघगर्जन/वज्रपात होने की संभावना

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें