फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ के बाद वापसी की जंग: रेलवे और रोडवेज ने उतारा स्पेशल ट्रेनों व बसों का बेड़ा, देखें पूरी लिस्ट

Mon, 16 Nov 2026 09:45 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

छठ पर्व के समापन के बाद बिहार और पूर्वांचल से लखनऊ लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ और ट्रेनों में 160 के पार पहुंची वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने 8 स्पेशल ट्रेनें संचालित की हैं। इसके साथ ही यात्रियों की सुगम वापसी के लिए रोडवेज प्रशासन ने भी पूर्वांचल के 13 जिलों के लिए 150 अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पर्व का समापन सोमवार को हुआ। अब बिहार और पूर्वांचल के शहरों से लखनऊ लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी। ट्रेनों में पहले से ही लंबी वेटिंग चल रही है। कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी के बीच तत्काल कोटे से भी यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। इसे देखते हुए रेलवे आठ स्पेशल ट्रेनें संचालित कर रहा है। वहीं, रोडवेज प्रशासन ने भी 150 अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की है।
विज्ञापन


छठ मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग बिहार के पटना, गया, बेगूसराय, छपरा, सिवान, आरा और मोतिहारी के अलावा पूर्वांचल के गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर और कुशीनगर अपने घर गए हुए हैं। सोमवार से उनकी वापसी शुरू होगी। गोरखपुर से लखनऊ आने वाली गोरखपुर-इज्जतनगर, इंटरसिटी और वंदे भारत समेत कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। 

वहीं, पटना से आने वाली गोमतीनगर वंदे भारत, श्रमजीवी, फरक्का, कोटा-पटना और इंदौर एक्सप्रेस में भी वेटिंग 160 के पार पहुंच गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे आठ स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। ये ट्रेनें अमृतसर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस और दिल्ली समेत विभिन्न शहरों के लिए वाया लखनऊ संचालित होंगी।

रोडवेज चलाएगा 150 अतिरिक्त बसें

छठ के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने भी तैयारियां की हैं। 450 नियमित बसों के अलावा पूर्वांचल के 13 जिलों के लिए 150 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इससे हजारों यात्रियों को लखनऊ पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

198 तत्काल सीटों में यात्रियों को सिर्फ 32 मिलीं

छठ के बाद वापसी के लिए यात्रियों ने रविवार को तत्काल कोटे में टिकट बुक कराने की कोशिश की, लेकिन अधिकांश को निराशा हाथ लगी। सुबह आठ बजे तत्काल कोटे में 198 सीटें उपलब्ध थीं। सुबह 10 बजे बुकिंग शुरू होते ही एसी श्रेणी में वेटिंग शुरू हो गई, जबकि स्लीपर श्रेणी में केवल 32 यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सके।
विज्ञापन
Trending Videos

छठ बाद वापसी आसान करेंगी आठ स्पेशल ट्रेनें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छठ बाद वापसी आसान करेंगी आठ स्पेशल ट्रेनें

छठ पर्व के बाद यात्रियों की वापसी की भीड़ को देखते हुए रेलवे आठ स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इनका संचालन मुंबई, पुणे, गुजरात, नई दिल्ली, अमृतसर और बिहार के विभिन्न शहरों के लिए होगा। इससे नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि 09133 प्रतापनगर-रक्सौल स्पेशल सोमवार को प्रतापनगर से रात 11:50 बजे रवाना होगी। वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, बीना, झांसी और कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ शाम 6:50 बजे पहुंचेगी। यहां से बाराबंकी, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर होते हुए अगले दिन सुबह 6:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के 10, जनरल के छह और जनरल सिटिंग का एक कोच होगा।

05549 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल सोमवार को शाम 7:30 बजे दरभंगा से चलेगी। सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर और गोंडा होते हुए अगले दिन सुबह 10:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए शाम 7:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के आठ और जनरल के 11 कोच होंगे।

05547 झंझारपुर-अमृतसर स्पेशल सोमवार को शाम पांच बजे झंझारपुर से रवाना होगी। सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज और गोरखपुर होते हुए मंगलवार सुबह 7:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से हरदोई, मुरादाबाद, दिल्ली, अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर सिटी होते हुए तीसरे दिन दोपहर एक बजे अमृतसर पहुंचेगी। इसमें स्लीपर के नौ, थर्ड एसी का एक और जनरल के दो कोच होंगे।

01457 हडपसर (पुणे)-गोरखपुर स्पेशल सोमवार को सुबह 11:30 बजे हडपसर से चलेगी। मनमाड, भुसावल, इटारसी, भोपाल, झांसी और कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ शाम 5:50 बजे पहुंचेगी। यहां से बाराबंकी, गोंडा और बस्ती होते हुए अगले दिन सुबह 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01458 गोरखपुर-हडपसर स्पेशल 18 नवंबर को सुबह 5:30 बजे गोरखपुर से चलेगी। लखनऊ सुबह 11:55 बजे पहुंचकर अगले दिन शाम छह बजे हडपसर पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों में जनरल के 11 और स्लीपर के आठ कोच होंगे।

बरौनी-बांद्रा स्पेशल 18 नवंबर को

05291 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 18 नवंबर को सुबह आठ बजे बरौनी से रवाना होगी। समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, नरकटियागंज, गोरखपुर और गोंडा होते हुए रात 11:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर, झांसी, भोपाल, इटारसी, भुसावल, नंदुरबार और वापी होते हुए अगले दिन सुबह 4:30 बजे बांद्रा पहुंचेगी। इसमें स्लीपर के 10 और जनरल के छह कोच होंगे।

रक्सौल-प्रतापनगर स्पेशल भी 18 को चलेगी

05583 रक्सौल-प्रतापनगर स्पेशल 18 नवंबर को सुबह 10:15 बजे रक्सौल से चलेगी। नरकटियागंज, गोरखपुर, गोंडा और बाराबंकी होते हुए रात 9:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से झांसी, बीना, उज्जैन और रतलाम होते हुए अगले दिन शाम पांच बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के 10, जनरल के छह और जनरल सिटिंग का एक कोच होगा।

गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल 17 नवंबर को

01042 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) स्पेशल 17 नवंबर को सुबह 5:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। बस्ती, गोंडा और बाराबंकी होते हुए सुबह 11:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर, झांसी, भोपाल, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे होते हुए शाम 4:30 बजे एलटीटी पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के नौ और जनरल के नौ कोच होंगे।
 
विज्ञापन

स्टैंड पर खड़ीं रोडवेज बसें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल रवाना हुईं रोडवेज बसें

आईआईएम रोड स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर रविवार को आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम में बच्चों को लाने-ले जाने के लिए रोडवेज और अनुबंधित की करीब 600 बसें लगाई गईं। इससे अवध, कैसरबाग, आलमबाग, बाराबंकी, रायबरेली और हैदरगढ़ डिपो से बसों का नियमित संचालन प्रभावित हुआ।

हालांकि, दोपहर में यात्रियों की भीड़ कम होने से हालात सामान्य बना रहा। इस दौरान रिजर्व बसों से काम चलाया गया। वहीं, कार्यक्रम समाप्त होते ही बसों को संबंधित स्टेशनों के लिए रवाना कर दिया गया, जिससे शाम को यात्रियों को बसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ा।

कार्यक्रम के लिए रोडवेज के लखनऊ परिक्षेत्र के बेड़े से 400 रेगुलर और 200 अनुबंधित बसें लगाई गई थीं। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए कार्यक्रम में रिजर्व बसों का इस्तेमाल किया गया था। इससे यात्रियों को मामूली असुविधा हुई। शाम के संचालन को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम समाप्त होते ही बसों को संबंधित बस स्टेशनों के लिए रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें