फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारबाग, जंक्शन, गोमतीनगर स्टेशन पर लागू होगी यूजर डेवलपमेंट फीस

विज्ञापन
रेलवे प्रशासन यात्रियों से यूडीएफ वसूलने की तैयारी में। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
एयरपोर्ट की तर्ज पर अब चारबाग, लखनऊ जंक्शन व गोमतीनगर स्टेशन पर यूजर डेवलपमेंट फीस (यूडीएफ) लगेगी। इसके तहत विभिन्न श्रेणियों में यात्रा करने वालों से दस से चालीस रुपये तक लिए जाएंगे। इसे लेकर मुख्यालय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

यूडीएफ लागू करने से पहले यात्रियों से फीडबैक भी लेने की तैयारी है। देश के सभी एयरपोर्ट पर घरेलू विमानों से यात्रा करने वालों से 716 रुपये तथा अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों के यात्रियों से 839 रुपये यूजर डेवलपमेंट फीस ली जाती है।
अब रेल मंत्रालय ट्रेनों से सफर करने वालों से यह फीस लेगा। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसका खाका दो साल पहले बनाया गया था, पर, यूडीएफ को लेकर तमाम खामियां थीं, जिन्हें दूर किया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद कोरोना के चलते ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। अब हालात सामान्य हो रहे हैं, ऐसे में रेलवे बोर्ड यूडीएफ को लेकर सक्रिय हो गया है। हालांकि, इससे यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ेगा, जिसे लेकर उनकी नाराजगी सामने आ रही है।
पहले चरण में चारबाग, लखनऊ जंक्शन, गोमतीनगर सहित देश के सौ स्टेशनों पर व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके बाद सात सौ से लेकर एक हजार स्टेशनों को इसकी जद में लाया जाएगा। यूडीएफ उन्हीं स्टेशनों पर लगेगा, जिसे रेलवे अत्याधुनिक बना रही है।
जहां यात्री सुविधाओं को आधुनिक किया रही है। स्टेशन के अत्याधुनिक बनने के बाद यात्रियों से यह फीस वसूली जाए या पहले, इसे लेकर मंथन चल रहा है।
यात्री नाराज, बोले सिर्फ सुविधाएं हो रहीं कम
यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि एयरपोर्ट की तर्ज पर यूडीएफ ले रहे हैं तो रेलवे स्टेशनों पर वैसी सुविधाएं भी मिलें। यहां शौचालय व पीने के पानी तक का तो संकट है। वहीं, रेलवे पहले ही यात्री सुविधाएं लगातार कम करता जा रहा है। कोटा कम कर दिया है। रिजर्वेशन की बाध्यता है। जनरल टिकट बन नहीं रहे। अब यूडीएफ से टिकटों को और महंगा करने की योजना है। इसे लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
इतना लगेगा चार्ज
श्रेणी चार्ज
जनरल टिकट शून्य
फर्स्ट व सेकेंड एसी 40 रुपये
थर्ड एसी 30 रुपये
एसी चेयरकार 20 रुपये
स्लीपर 10 रुपये
दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को मिलेगी रफ्तार
उत्तर रेलवे ने बालामऊ लखनऊ सेक्शन के उमरताली स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पूरी कर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बताया कि यह मुरादाबाद मंडल के तहत आता है। बालामऊ से आलमनगर तक कुल सात स्टेशन हैं, जिसमें छह पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग लगाई जा चुकी थी। उमरताली आखिरी स्टेशन था। इसका काम पूरा होने के बाद बालामऊ से लखनऊ तक सभी स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की जा चुकी है। साथ ही उमरताली स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन भी डाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें