फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के तत्काल टिकट पर नहीं हो पाएगी दलाली

Mon, 05 May 2014 03:50 AM IST
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट के लिए हो रही मारामरी के बीच दलालों को रोकने के लिए रेलवे ने खास योजना तैयार की है।
विज्ञापन


मुंबई से वापसी के तत्काल टिकट के गोरखधंधे पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं।

उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने अपने उन रेल आरक्षण केंद्रों का ब्यौरा तैयार करने का आदेश दिया है जहां से इन दिनों मुंबई से वापसी का तत्काल टिकट बन रहा है।

रेलवे इन आरक्षण केंद्रों पर अपनी विशेष टीम की तैनाती करेगा।
Trending Videos

दलाल कर रहे कमाई

इन दिनों मुंबई से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद, वाराणसी, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, लखनऊ की वापसी के लिए रेल आरक्षण की मारामारी चरम पर है।

मुंबई से आने वाली हर ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 500 से अधिक जबकि एसी तृतीय के 150 से अधिक यात्री वेटिंग में यात्रा कर रहे हैं।

तत्काल कोटे के लिए मुंबई में यात्री दलालों के संपर्क में हैं। यह दलाल पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के अपने दलालों को आईडी ईमेल कर रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे करेगा जांच

लखनऊ से भी मुंबई से वापसी के टिकट बन रहे हैं या नहीं रेलवे इसकी जांच करेगा।

स्पेशल टीम के सदस्य तत्काल के समय सुबह 10 बजे रेल आरक्षण केंद्रों के हर काउंटरों पर निगरानी करेंगे। जिन यात्रियों के मुंबई से वापसी के तत्काल टिकट बनेंगे उनसे यह टीम पूछताछ भी करेगी।

मामला सही पाए जाने पर टीम टिकट जब्त कर उसे बनवाने वाले व्यक्ति को आरपीएफ के हवाले कर देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें