चारबाग रेलवे स्टेशन पर वाराणसी इंटरसिटी की एसी बोगी को चेक कर रहा रेलकर्मी रामसागर बृहस्पतिवार को हादसे का शिकार हो गया। वह मेंटेनेंस में व्यस्त था और इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई।
तेलीबाग निवासी 59 वर्षीय रामसागर चारबाग रेलवे स्टेशन पर सीनियर टेक्नीशियन (एसी) पद पर कार्यरत थे। बृहस्पतिवार दोपहर ट्रेन संख्या 14219 वाराणसी लखनऊ इंटरसिटी प्लेटफॉर्म नम्बर छह सुबह 11.25 बजे पहुंची। जहां से इंजन की रिवर्सिंग होनी थी और ट्रेन को 14220 लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी बनकर दोपहर 12.55 बजे रवाना होना था।
ट्रेन की रुटीन चेकिंग को रामसागर प्लेटफॉर्म पर पहुंचे। जांच के दौरान वह एसी चेयरकार सी-1 की बोगी तक पहुंचे और बेल्ट वगैरह जांचने लगे। इसी दौरान ट्रेन चली दी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, वह ट्रेन की चपेट में आ गए।