फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: रेलवे में तैनात जेई दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती से किया था दुष्कर्म

Tue, 26 Mar 2024 05:55 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गाजीपुर स्थित पालीटेक्निक कैंपस में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले रेलवे में तैनात जेई विनोद कुमार यादव को 23 मार्च को गाजीपुर पुलिस ने मुंबई स्थित उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया। आरोपी महाराष्ट्र में रेलवे में तैनात है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय के मुताबिक युवती की विनोद से कुछ साल पहले दोस्ती हुई थी। 7 फरवरी 2020 को आरोपी युवती को देवा दर्शन के लिए ले गया और वापस लौटते वक्त कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। युवती ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसको चुप करा दिया।

युवती का आरोप है कि इसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपी उसका शारीरिक शोषण करने लगा। कुछ वक्त पहले युवती ने विनोद से शादी की बात कही तो आरोपी ने शादी से इनकार करते हुए गालीगलौज की। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि विनोद के साथी आकाश गुप्ता ने उसको मुंह बंद रखने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है उसने मामले की शिकायत गाजीपुर पुलिस से की पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। अंत में पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से मिलकर मामले की शिकायत की।

पुलिस आयुक्त के आदेश पर शनिवार को विनोद और उसके दोस्त के खिलाफ गाजीपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में 23 मार्च को गाजीपुर पुलिस की एक टीम ने आरोपी विनोद को नवी मुंबई स्थित अभिमन्यु अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया। आरोपी विनोद मूल रूप से सुल्तानपुर के बल्दीराय इलाके का रहने वाला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें