फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway news: ट्रेनों में कैमरों की निगरानी में पकेगा खाना, पैंट्रीकारों की भी की जाएगी औचक जांच

Tue, 22 Apr 2025 05:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ट्रेनों को यात्रियों को मिलने वाले खराब खाने की शिकायत जल्द दूर होगी। अब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में खाना पकाया जाएगा और पैंट्रीकार की साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों की पैंट्रीकारों में अब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में खाना पकाया जाएगा। पैंट्रीकारों की औचक जांच भी होगी। रेलवे प्रशासन ने इसके निर्देश जारी किए हैं। साथ ही कहा है कि पैकेज्ड फूड की भी गहन जांच पड़ताल की जाए ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन


हाल ही में दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आ रही तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों ने बासी समोसा परोसने की शिकायत दर्ज कराई थी। कई अन्य ट्रेनों में भी खानपान को लेकर शिकायतें आई थीं। इसके बाद ही रेलवे प्रशासन ने यह कवायद शुरू की है।

ये भी पढ़े-  IPS-PPS Transfer in UP: डीके ठाकुर हटे, भानु बने मेरठ के एडीजी जोन, तीन आईपीएस और 24 पीपीएस का तबादला
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  यूपी: हाईकोर्ट ने कहा राहुल गांधी की नागरिकता पर केंद्र 10 दिन में दे जवाब, ब्रिटेन के भी नागरिक होने का है आरोप
विज्ञापन


इसे लेकर उत्तर, पूर्वोत्तर व उत्तर मध्य रेलवे सहित सभी जोनों को निर्देशित किया गया है। रेलवे बोर्ड के अफसर बताते हैं कि ऐसा करने से खानपान को लेकर आनी वाली शिकायतों पर विराम लग सकेगा।

दरअसल, गर्मी बढ़ते ही ट्रेनों में खाने की शिकायतें भी बढ़ने लगती हैं। पैंट्रीकार संचालक कई बार खराब खाना सप्लाई कर देता है। ऐसे में यात्रियों को बेहतर व गुणवत्तापरक खाना उपलब्ध कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। पैंट्रीकार संचालकों को निर्देशित किया गया है कि खाना पकाने की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी में होनी चाहिए। पैंट्रीकार में सफाई का भी विशेष ध्यान रखना होगा। बासी खाना बिल्कुल सप्लाई न किया जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें