फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 हजार करोड़ के निवेश से बनेंगे नये ट्रैक, स्टेशन व प्लेटफॉर्म: रेल मंत्री पीयूष गोयल

Tue, 04 Sep 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
निर्माण कार्य का निरीक्षण करते रेलमंत्री पीयूष गोयल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यूपी के रेल यात्री सुविधाओं से वंचित थे। अब यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने यूपी में 27 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे नये ट्रैक, स्टेशन एवं प्लेटफार्म बनेंगे जिससे यात्रियों को ट्रेन में सफर करने में सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन


मंगलवार को रेल मंत्री लखनऊ में गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय रेल ने पांच साल के भीतर यूपी में 5500 करोड़ रुपये का निवेश कर निर्माण कार्य कराए हैं।

आजादी के बाद से सिर्फ 25 फीसदी लाइनों की बढ़ोतरी हुई है। जबकि पहले से ट्रेन में सफर करने वालों की तादाद 15 गुना एवं माल की ढुलाई 12 गुना हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो खुद यूपी से सांसद है ने यात्रियों की समस्याएं देखी तो सुविधाएं बढ़ाने के लिए वर्ष 2014 से अब तक निवेश किया है।
विज्ञापन


उन्होंने  कहा कि मालगाड़ी के अलग से बनने वाले ट्रैक पर केंद्र की पूर्व सरकार जमीन तक उपलब्ध नहीं करा सकी, जबकि मोदी सरकार ने चार साल के भीतर 350 किमी का ट्रैक तैयार कर लिया जो अगले वर्ष मई तक शुरू हो जाएगा। इससे यात्रियों की ट्रेनें लेट नहीं होगी और माल लेकर चलने वाली गाडिय़ों को जगह-जगह रोका नहीं जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें