फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेस्टोरेंट ट्रैक पर रखा गया रेल कोच

Mon, 06 Jan 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन रायबरेली में रेल कोच रेस्टोरेंट बनेगा, जिसके लिए रेस्टोरेंट ट्रैक पर शनिवार देर शाम कोच रख दिया गया है। रविवार सुबह रेलवे स्टेशन की तरफ लोग पहुंचे तो यह कोच आकर्षण का केंद्र बना रहा। सड़क मार्ग से गुजरते लोगों को कोच नजर आया तो इसे देखने के लिए पहुंचने लगे। साज-सज्जा होने के बाद जब रेस्टोरेंट शुरू होगा तो स्टेशन की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी। रेस्टोरेंट में रेल यात्रियों के साथ आम लोग भी भोजन का स्वाद ले सकेंगे।
विज्ञापन



जिले में दो रेलवे स्टेशनों बछरावां और रायबरेली में रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू होने हैं। इसके लिए काम तेजी से चल रहा है। बछरावां में एक पखवारा पहले रेस्टोरेंट ट्रैक पर कोच रख दिया गया था। अब कोच के भीतर काम चल रहा है। इस रेस्टोरेंट से रेलवे स्टेशन के साथ ही लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा। रायबरेली स्टेशन पर कोच एक पखवारा पहले आ गया था, लेकिन शिफ्टिंग में समय लगा। काफी जद्दोजहद और मशक्कत के बाद रेस्टोरेंट ट्रैक पर कोच रख दिया गया।


यहां पर कोच रेस्टोरेंट मुख्य प्रवेश द्वार के निकट चारदीवारी से सटाकर बन रहा है, जो सड़क मार्ग से भी दिखता है। यही वजह है कि रेस्टोरेंट का यह कोच आकर्षण का केंद्र बना है। कोच के भीतर रेस्टोरेंट की सारी व्यवस्थाएं करने के साथ ही बाहरी हिस्से में भी साज-सज्जा की जाएगी।
विज्ञापन


वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक डीडी शुक्ला ने बताया कि दोनों स्टेशनों पर रेल कोच रेस्टोरेंट बनाने का काम तेज हो गया है। जल्दी ही सारी व्यवस्थाएं कराने के बाद रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें