फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच उपकेंद्रों की सुधरेगी बिजली

Mon, 06 Jan 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के पांच बिजली उपकेंद्रों से जुड़ी करीब चार लाख आबादी को भरपूर बिजली मिलेगी। अब ऊंचाहार क्षेत्र में नया ट्रांसमिशन का निर्माण कराया जाएगा। प्रस्तावित ट्रांसमिशन के लिए जमीन की खोज काफी दिनों से चल रही थी, जो अब पूरी हो गई है। इटौरा बुजुर्ग के पास भूमि उपलब्ध कराई गई है, जहां ट्रांसमिशन निर्माण के लिए जल्द काम शुरू हो सकता है। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं ने जमीन का सर्वे करा लिया है।
विज्ञापन



गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने पर हो जाती थी समस्या
ऊंचाहार, ऊंचाहार तहसील, जगतपुर, जमुनापुर, इटौरा बुजुर्ग को जोड़ने वाली 33 केवी लाइनें 50 से 60 किमी लंबी हैं। इन उपकेंद्रों को अभी तक ट्रांसमिशन रग्धूपुर, अमावां, डलमऊ से जोड़कर चलाया जा रहा है। लाइनों की लंबाई अधिक होने के कारण फॉल्ट खोजने में पूरा दिन लग जाता है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने पर समस्या और बढ़ जाती है।

इस समस्या को देखते हुए ऊंचाहार क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये की लागत से ट्रांसमिशन का निर्माण कराया जाना है। इसके निर्माण की काफी दिनों से प्रक्रिया चल रही है, लेकिन जमीन नहीं मिलने की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया। जमीन उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन



उपलब्ध कराई गई जमीन
ऊंचाहार क्षेत्र में प्रस्तावित 132 केवी ट्रांसमिशन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराई गई है। चिह्नित जमीन का उच्चाधिकारियों ने सर्वे किया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया करके निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-सौरभ प्रजापति, एसडीओ ट्रांसमिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें