फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती के बाद भी बाज नहीं आ रहे मुनाफाखोर, महंगी दाल बेचने पर दर्ज कराया केस

Wed, 08 Apr 2020 01:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ में लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर खाने-पीने की चीजों के दामों में देखने को मिल रहा है। सख्ती के बावजूद कालाबाजारी करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को भी मुनाफाखोरी और पैकेजिंग में खामियों पर कई पर जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन


वहीं मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट एसपी सिंह ने खुद ग्राहक बन कर पुराने लखनऊ में एक दुकान पर छापा मार बड़ी मात्रा में पान मसाला पकड़ा। 

जिला आपूर्ति अधिकारी की टीमों ने मंगलवार को मड़ियांव में गोविंद किराना स्टोर पर अरहर दाल 100 रुपये किलो बिकते पाया। इस पर दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


तेलीबाग में शिव प्रोविजन पर मूंगफली के पैकेट तो ओम साईं जनरल स्टोर पर भुजिया के पैकेट पर जरूरी जानकारियां दर्ज नहीं पाई गईं। दोनों के खिलाफ बाट-माप विभाग ने 10-10 हजार रुपये जुर्माना ठोका है। श्रीनगर कॉलोनी में गुप्ता जनरल स्टोर पर लेबलिंग और पैकेजिंग नहीं पाए जाने पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन

बीकेटी में भी पान मसाला बेचते गिरफ्तार

बख्शी का तालाब में लॉकडाउन में पुलिस टीम ने भौली गांव में पान मसाला बेच रहे युवक को गिरफ्तार किया है। इस बारे में पुलिस को ट्विटर पर सूचना दी थी। जिसके आधार पर मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह की टीम ने छापा मारी कर युवक को दबोचा।

पकड़ा गया युवक शिखर चौरसिया भौली का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 24 पैकेट पान मसाला, डेढ़ सौ पैकेट तंबाकू बरामद किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें