फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः वीडियो कॉलिंग कर पीजीआई में तैनात नर्स ने फांसी लगा दी जान

Wed, 08 Apr 2020 12:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ के एसजीपीजीआई के पीडियाट्रिक विभाग में तैनात नर्स पुष्पलता वर्मा (29) ने सोमवार रात फांसी लगा ली। इस दौरान वह किसी से वीडियो कॉलिंग के जरिये बात कर रही थीं।

विज्ञापन


पुष्पलता वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-18 के सपना एंक्लेव में किराए पर रहती थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के साथ मोबाइल जब्त कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, बैटरी खत्म होने से मोबाइल बंद हो गया है। खुलने से साफ होगा कि वह किससे बात कर रही थीं। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपना एंक्लेव में किराए पर रहती थीं

प्रभारी निरीक्षक केके मिश्र के मुताबिक, मूलरूप से फतेहपुर की रहने वाली पुष्पलता एसजीपीजीआई के पीडियाट्रिक विभाग में नर्स थीं। वह वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-18 स्थित सपना एंक्लेव में किराए पर रहती थीं।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पुष्पलता ने सोमवार को अवकाश ले रखा था। मंगलवार सुबह आठ बजे ड्यूटी पर जाना था। जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचीं तो कर्मचारियों ने तलाश शुरू की।

मोबाइल पर कई बार कॉल किया पर वह बंद था। अनहोनी की आशंका पर कर्मचारी पुष्पलता के घर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार दस्तक दी पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर कर्मचारियों ने अधिकारियों और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें