फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-एमपी में एक साथ 40 ठिकानों पर छापे

Fri, 25 Sep 2015 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को यूपी और एमपी में एक साथ 40 ठिकानों पर छापे मारे। इसमें लखनऊ व इलाहाबाद में भी दो स्थानों पर छानबीन की गई।
विज्ञापन


इस छापेमारी में घोटाले से संबंधित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य व दस्तावेज सीबीआई के हाथ लगे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जांच अपने हाथों में लेने के बाद सीबीआई ने पहली बार इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई की।

यूपी में दो जगह कार्रवाई
लखनऊ : एमपी के राज्यपाल रामनरेश के ओएसडी के आवास पर
एमपी के राज्यपाल रामनरेश यादव के ओएसडी धनराज यादव के चिनहट स्थित आवास पर छापा मारा। आवास पर ताला बंद था। बाद में धनराज का बेटा आया तो सीबीआई ने कार्रवाई शुरू की। यहां से उसे कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं मिला।
विज्ञापन


इलाहाबाद : एमपी के मंत्री के ओएसडी के आवास पर
जांच एजेंसी की टीम ने इलाहाबाद के मेजा में रहने वाले एमपी के तत्कालीन तकनीकी शिक्षा मंत्री लख्मीकांत के ओएसडी ओम प्रकाश शुक्ला के आवास पर छानबीन की। यहां से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं।

एमपी गवर्नर के ओएसडी के घर पर छापा

मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले में सीबीआई ने बृहस्पतिवार को लखनऊ और इलाहाबाद के दो ठिकानों समेत यूपी-एमपी के 40 ठिकानों पर छापे मारे।

सीबीआई की एक टीम ने लखनऊ में एमपी के राज्यपाल रामनरेश यादव के ओएसडी धनराज यादव के आवास पर और इलाहाबाद में मध्य प्रदेश के तत्कालीन तकनीकी शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत (मौजूदा समय में जेल में) के ओएसडी ओम प्रकाश शुक्ला के आवास पर छापामारी की।

लखनऊ में सीबीआई के डीएसपी राजपाल सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम ने रामनरेश के ओएसडी के चिनहट क्षेत्र में 83/164, उर्मिला पुरी, सुरेंद्र नगर स्थित आवास पर दबिश दी। यहां ताला लगा मिला तो टीम स्थानीय पार्षद रुद्र प्रताप सिंह के साथ चिनहट कोतवाली पहुंची।

यहां से कमता चौकी प्रभारी व कुछ सिपाही सीबीआई के साथ वापस सुरेंद्र नगर स्थित ओएसडी के मकान पर पहुंचे। मकान सील करने की कार्रवाई के दौरान ही ओएसडी का बेटा पहुंच गया। तब सीबीआई ने मकान में साढ़े 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक छानबीन की।

उसे कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज या साक्ष्य नहीं मिला। पार्षद ने सीबीआई को बताया कि जिस मकान पर वे लोग दबिश देने आए हैं, उस पर ताला बंद रहता है।

मिले महत्वपूर्ण दस्तावेजों का किया जा रहा परीक्षण

उधर, इलाहाबाद में सीबीआई की दूसरी टीम ने मेजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनई गांव में रहने वाले मध्य प्रदेश के तत्कालीन तकनीकी शिक्षा मंत्री के ओएसडी ओम प्रकाश शुक्ला के आवास पर छापा मारा। सीबीआई के सूत्र बताते हैं कि उसे यहां कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिनका परीक्षण किया जा रहा है।

रामनरेश के बेटे की मौत का केस दर्ज कर चुकी है सीबीआई
व्यापम घोटाले में मप्र के राज्यपाल रामनरेश यादव के बेटे शैलेश यादव की लखनऊ में रहस्यमय हालत में मौत हो गई थी। सीबीआई ने इसी साल दस अगस्त को केस दर्ज किया था। इस मामले में एमपी एसआईटी और एसटीएफ शैलेश से पूछताछ भी कर चुकी थी।

सर्वोच्च अदालत के आदेश पर कार्रवाई
सीबीआई इस घोटाले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर कर रही है। पहले इसकी जांच एमपी एसटीएफ कर रही थी। उसने जांच के दौरान राज्यपाल के बेटे शैलेश यादव को भी आरोपी बनाते हुए वर्ष 2013 में मुकदमा दर्ज किया था। पर 25 मार्च 2015 को शैलेश की लखनऊ में अपने पिता के माल एवेन्यू स्थित आवास पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन

एमपी में 38 ठिकानों पर छापेमारी

- भोपाल में 23 जगहों पर
- इंदौर में पांच जगह
- भिंड में दो जगह
- रीवा, उज्जैन, विदिशा, छतरपुर, जबलपुर, अशोक नगर और बड़वानी में।

112 केस दर्ज कर चुकी है सीबीआई
- एमपी के तत्कालीन तकनीकी शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत के खिलाफ छह केस
- व्यापम नियंत्रक के खिलाफ 11 केस
- प्रिंसिपल सिस्टम एनॉलिस्ट व्यापम के खिलाफ 11 केस

- सिस्टम एनॉलिस्ट व्यापम के खिलाफ 9 केस
- एक अन्य सिस्टम एनालिस्ट के खिलाफ 10 केस
- अन्य आरोपियों के खिलाफ केस

जांच के दायरे में ये
राज्यपाल के ओएसडी, तकनीकी शिक्षा मंत्री के ओएसडी, इंदौर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के प्रबंध निदेशक व पांच अन्य।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें