फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला धन सफेद करने की सूचना पर सचिवालय बैंक पर छापा

Tue, 22 Nov 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic - फोटो : income tax
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सचिवालय कोऑपरेटिव बैंक पर छापेमारी की। इस दौरान आठ नवंबर के बाद एक लाख रुपये से अधिक जमा व फिक्‍स डिपॉजिट (एफडी) वाले अकाउंट्स का पूरा ब्यौरा ले गई। शुरूआती पड़ताल में करीब 40 एफडी शक के दायरे में आ रही हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग को जानकारी मिली थी कि हजार व पांच सौ रुपये के नोटबंदी के बाद सचिवालय सहकारी बैंक में सचिवालय के बड़े अफसर अपने खास कारिंदों के नाम मोटी रकम फिक्स करा रहे हैं।

ऐसे खातों में एक लाख व उससे बड़ी राशि जमा किए जा रहे हैं, जहां कुछ दिन पहले तक कोई बड़ी राशि जमा नहीं होती थी। यही नहीं, बैक डेट में एफडी किए जाने की भी सूचना थी। इस पर सोमवार को आयकर विभाग की टीम सिक्योरिटी अमले के साथ सचिवालय परिसर स्थित कोऑपरेटिव बैंक पहुंची।
विज्ञापन


यहां बैंक के अधिकारियों से आठ नवंबर के बाद एक लाख या इससे अधिक रकम की जमा व एफडी से जुड़ा ब्यौरा मांगा गया। टीम ने बैंक से इस अवधि के बाद के सभी जमा पर्ची का भी ब्यौरा लिया।
विज्ञापन

जांच पूरी होने पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग को करीब 65 एफडी की जानकारी मिली है, इनमें से 40 एफडी में कालेधन को सफेद किए जाने का शक है। जांच पूरी होने के बाद बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इनकम टैक्स के अधिकारी देर रात तक बैंक में एफडी कराने वालों की सूची बनाते रहे।

बड़े-बड़े अधिकारी भी बैंक में अंशधारक
सचिवालय को-ऑपरेटिव बैंक में सचिवालय सेवा के विशेष सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव, अनुसचिव, अनुभाग अधिकारी, समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, कम्प्यूटर सहायक व सचिवालय के अनुसेवक सदस्य होते हैं। ये बैंक के अंशधारक होने के साथ-साथ खाताधारक भी होते हैं।

वहीं, बड़ी संख्या में सचिवालय के निजी सचिव व अपर निजी सचिव भी इसके सामान्य सदस्य होते हैं। ये अधिकारी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों व मंत्रियों के साथ तैनात रहते हैं।

इस पर उत्तर प्रदेश सचिवालय कोऑपरेटिव बैंक के सभापति आलोक सिंह का कहना है कि बैंक में सोमवार को आयकर विभाग के अधिकारी आए थे। उन्हें एक लाख रुपये से अधिक जमा वाले अकाउंट का ब्यौरा व जमा पर्ची की फोटोकॉपी दे दी गई है। इसके अलावा कुछ अन्य दस्तावेज भी मांगे हैं, इसे मंगलवार को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें