फैजाबाद के रामपुरभगन बाजार से मैहर देवी दर्शन करने गए एक ही परिवार के चार सदस्यों की लौटते समय इलाहाबाद के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी सूचना से यहां कोहराम मच गया।
आढ़ती, उसकी पत्नी, बेटी और साले की मौत से बाजार शोक में डूब गया। इस हादसे को लेकर शोकाकुल लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। मृतक के पिता और भाई खजुरहट बाजार में रहते हैं।
रामपुरभगन बाजार निवासी फूलचंद केसरवानी उर्फ आशीष की रामपुरभगन में आढ़त की दुकान है। दुकान के बगल ही आढ़ती का परिवार रहता है। शनिवार की शाम फूलचंद अपनी कार से मैहर देवी दर्शन करने गए थे।