फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल श्रीध्ार ने आत्महत्या नहीं की, हत्या हुई!

Tue, 14 Apr 2015 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ला-मार्टीनियर स्कूल के छात्र राहुल श्रीधर की मौत के मामले में पिता वी. श्रीधर ने सोमवार को बेटे की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


राहुल की मां अनम्मा अपने बड़े बेटे रोहित व कॉलोनी के लोगों के साथ सोमवार शाम एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र लेकर गौतमपल्ली थाने पहुंचीं, लेकिन एसओ के मौजूद न होने की जानकारी देते हुए उन्हें टरका दिया गया।

काफी इंतजार के बाद भी एसओ नहीं आए तो अनम्मा लौट गईं। मंगलवार को फिर राहुल के परिवारीजन थाने आकर तहरीर देंगे।
वी. श्रीधर को शक है कि किसी ने राहुल को कांस्टेंशिया मान्यूमेंट की छत से धक्का दिया है। उन्होंने स्कूल प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं।

कहा कि, राहुल की मौत के पांच घंटे बाद ही प्रेस कांफ्रेंस कर प्रेम संबंधों के चलते आत्महत्या करने का झूठा दावा किया गया। वी. श्रीधर के मित्र दीपक ने भी राहुल के छत से नीचे गिरने पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

हॉकी स्टिक से पीटे जाने की आशंका

दीपक ने कहा कि राहुल अगर तीन मंजिल से गिरा होता तो उसके शरीर पर मल्टीपल फ्रैक्चर होते पर राहुल का सिर्फ बायां पैर टूटा था वो भी घुटने के नीचे। आशंका जताई की उस जगह पर हॉकी स्टिक से मारा गया है।

दीपक कहते हैं कि अगर राहुल खुद कूदा होता तो उसका शव नीचे जमीन पर कुछ दूर पड़ा होता। शव दीवार के पास ही पड़ा था जो इशारा कर रहा है कि उसे तीसरी मंजिल से धक्का दिया गया है। उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

कहा कि, गौतमपल्ली पुलिस जानबूझकर एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। उधर, एसओ सुरेंद्र कुमार कटियार का कहना है कि राहुल की मौत के बाद ही उसकी मां की तरफ से जो प्रार्थनापत्र दिया गया था, उसकी जांच की जा रही है।

जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रार्थनापत्र पर एफआईआर दर्ज करने का कोई औचित्य नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें