ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जनता (यू) के राज्यसभा सदस्य अली अनवर ने कहा कि फिरकापरस्त ताकतें एक-दूसरे की मददगार होती हैं।
उन्होंने समाज को बांटने वाली बयानबाजी के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और ओवैसी बंधुओं की असली जगह जेल बताई।
अली अनवर 15 अप्रैल को रवींद्रालय में होने वाले पसमांदा अधिकार सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में सोमवार को राजधानी आए थे।
यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन स्वतंत्रता सेनानी मौलाना आसिम बिहारी केयौमे पैदाइश के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। मुसलमानों के महात्मा फुले कहे जाने वाले मौलाना आसिम ने गैरबराबरी खत्म करने और सामाजिक चेतना बढ़ाने की भी लड़ाई लड़ी।
उन्होंने कहा कि पसमांदा समाज जहां सियासत में हिस्सेदारी की मांग उठा रहा है, वहीं फिरकापरस्ती से भी चिंतित है। कहीं भी फिरकापरस्ती फैलने पर पहला निशाना कमजोर तबका ही बनता है।