फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे 15 मिनट भाषण देने को मिल जाए तो पीएम मोदी खड़े नहीं हो पाएंगे: राहुल गांधी

Tue, 17 Apr 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरीगंज/अमेठी
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमेठी के दौरे पर आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। कहा कि नरेंद्र मोदी पार्लियामेंट में खड़े होने से डरते हैं। हमें संसद में सिर्फ 15 मिनट भाषण देने का मौका मिल जाए तो प्रधानमंत्री सामने खड़े नहीं हो पाएंगे। राहुल ने कहा कि लोगों के अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली मोदी सरकार में केवल 15 बड़े उद्योगपतियों के अच्छे दिन आए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की जनता को लाइन में लगाया। जनता की जेब से पांच सौ और हजार का नोट छीनकर नीरव मोदी की जेब में डाला। चाहे वो राफेल डील का मामला हो या नीरव मोदी का मामला हमें भाषण देने का मौका मिल जाए तो वह संसद में खड़े नहीं हो पाएंगे।

प्रधानमंत्री पूरे देश का चक्कर काट रहे हैं लेकिन संसद में बोलने से डरते हैं। उन्होंने राफेल सौदे में 45 हजार करोड़ रुपये सीधे एक उद्योगपति मित्र को दे दिया। देश भर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के साथ बंगलुरु में मजदूरों से रोजगार छीना। लेकिन रोजगार के मुद्दे पर एक शब्द नहीं बोलते हैं। नीरव मोदी को नीरव और मेहुल चौकसी को मेहुल भाई कहते हैं।
विज्ञापन


मोदीजी ने कहा था कि जनता के अच्छे दिन आएंगे। सच्चाई क्या है। सिर्फ नीरव व मेहुल समेत 15 बड़े उद्योगपतियों के अच्छे दिन आए हैं। देश के गरीब, किसान, मजदूर व बेरोजगारों के तो बुरे दिन आ गए।

विज्ञापन

56 इंच की छाती में गरीबों के लिए जगह नहीं

- फोटो : amar ujala
(जामों)। मझगवां में बारात घर और सांसद निधि से निर्मित छोटी बड़ी 34 सड़कों का लोकार्पण करने पहुंचे राहुल ने कहा कि देश के सभी प्रांतों में हिंसा का माहौल है। मोदी सरकार सभी मुद्दों पर पूरी तरह फेल है।

उन्होंने दो करोड़ लोगों को प्रति वर्ष रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन चार सालों में सिर्फ एक लाख लोगों को रोजगार मिला। नरेंद्र मोदी की 56 इंच की छाती में गरीबों और किसानों के लिए कोई जगह नहीं है। जहां भी जाते हैं नफरत फैलाते हैं। सिर्फ झूठ बोलते हैं।

राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने अमेठी से हिंदुस्तान पेपर मिल और मेगा फूड पार्क, नैट्रिप समेत कई प्रोजेक्ट छीन लिए। हमारी सरकार आई तो मोदी सरकार की ओर से छीने गए सभी प्रोजेक्ट अमेठी में स्थापित कराए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें