हैदराबाद मक्का मस्जिद मामले में कोर्ट के फैसले पर बसपा सुप्रीमो ने कहा कि केंद्र सरकार देश में कानून का राज्य नहीं चाहती। केंद्रीय एजेंसियों को राजनीतिक स्वार्थ के तहत इस्तेमाल करने की जो नीति अपनाई गई है, वह देश में जंगलराज को बढ़ावा देने लगी है। अपने नेताओं के ऊपर से आपराधिक मामले वापस लेकर बीजेपी इतिहास का ऐसा काला अध्याय लिख रही है, जिसे कभी भी मिटाया नहीं जा सकेगा। मायावती ने इसके घातक परिणाम सामने आने की चेतावनी दी है।