पूजा-पाठ के दौरान राहुल गांधी व उनके परिजन।
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे और पूजा-पाठ किया। इस दौरान उनके साथ उनका पूरा परिवार भी मौजूद था। यहां पर नामांकन से पहले पूजा करने की परंपरा सोनिया गांधी ने 2004 में शुरू की थी। राहुल गांधी ने भी इस परंपरा को निभाया।
सोनिया गांधी ने सबसे पहले 1999 में अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन 2004 में राहुल गांधी के लिए सीट छोड़ दी तब से वह रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद थीं। इस बार राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद उनकी सीट पर राहुल गांधी ने नामांकन दाखिल किया है।
ये भी पढ़ें - केएल शर्मा ने दाखिल किया नामांकन; 1983 में राजीव गांधी के साथ वे आए थे अमेठी, तभी से यहीं के हो गए
ये भी पढ़ें - किशोरी लाल को अमेठी से प्रत्याशी बनाने पर स्मृति ईरानी बोलीं- गांधी परिवार ने पहले ही हार मान ली
राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से चुनाव हार गए थे। इस बार फिर उनके अमेठी से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन नामांकन के अंतिम दिन राहुल गांधी ने सीट बदल दी। इसके पहले जब राहुल गांधी कार्यालय आए तो लेकिन भीड़ के कारण वह अपनी गाड़ी से नहीं उतर पाए और नामांकन के लिए रवाना हो गए।
बताया जा रहा है कि भीड़ को संभालने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध भी नहीं किए गए थे। इसे प्रशासन का नामांकन में असहयोग कहा जाए या फिर किसी का दबाव। बताया जा रहा है कि वह रास्ता भी नहीं बंद किया गया था जहां से काफिले को निकलना था।