फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर यूपी में गुंडाराज का प्रमाण: राहुल गांधी

Fri, 03 Jul 2020 02:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता व पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कानपुर एनकाउंटर पर यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और योगी सरकार को निशाने पर लिया।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कानपुर एनकाउंटर यूपी में गुंडाराज का प्रमाण है। प्रदेश में जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो जनता कैसे होगी?

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि मेरी शोक संवेदनाएं मारे गए वीर शहीदों के परिजनों के साथ हैं और मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में देर रात कुख्यात बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। हालांकि शुक्रवार सुबह एक मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया है। इस घटना से प्रदेशभर में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें