फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही गढ़ में 'युवराज' का विरोध

Thu, 23 Jan 2014 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले अमेठी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कुमार विश्वास पर अंड़े फेंके गए, अब कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी अमेठी की जनता के कोपभाजन का शिकार बने हैं।
विज्ञापन


गौरीगंज में बिजली-पानी-सड़क की समस्याओं को लेकर काली साड़ी पहने रीता सिंह जनकल्याण समिति की करीब 60 कार्यकर्ताओं ने हाथ में काले झंडे लेकर ‘राहुल वापस जाओ’ और मुर्दाबाद के नारे लगाए।

इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता उन पर टूट पड़े और महिलाओं को जमकर पीटा। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को भी हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

किसी भी पक्ष ने थाने में देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी है।

उधर, जायस में भी राहुल को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया गया। प्रदर्शनकारियों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मामूली झड़प भी हुई।

वे 'राहुल वापस जाओ और मुर्दाबाद' के नारे लगाने लगीं।

महिलाओं का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़कों की व्यवस्था नहीं है। इससे जनता को काफी दिक्कतें हैं।

वह तो अपनी शिकायत करने गई थीं। कांग्रेस दफ्तर से बाहर निकले और प्रदर्शनकारी महिलाओं को मारने के लिए दौड़ पड़े। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को जमकर पीटा।
विज्ञापन


इस दौरान रीता सिंह जनकल्याण समिति की महिलाओं और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।

समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीता सिंह ने बताया कि पुरुष पुलिस कर्मियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की है जबकि कांग्रेसियों ने मारपीट की। घटना की तहरीर वे थाने में देंगी।
विज्ञापन


इस बाबत सीओ गौरीगंज नवीन कुमार सिंह ने रीता सिंह के आरोप को निराधार बताया।

उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों ने समिति की महिलाओं और कांग्रेसियों को तितर-बितर किया था। पुलिस ने कोई अभद्रता नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें