फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा की पहली किस्त 81 हजार

Thu, 23 Jan 2014 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हर साल की तरह इस बार भी हज यात्रा खर्च से यात्रियों की जेब हल्की होगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने आवेदन के साथ पहले ही हज आवेदकों को पांच हजार का झटका दिया है।
विज्ञापन


अब पहली किश्त 76 हजार रुपये नहीं बल्कि 81 हजार रुपये देनी होगी। राज्य हज कमेटी का मानना है कि हज यात्रा के खर्च पर इसका असर पड़ेगा।
हज यात्रा 2013 में आवेदन के समय 76 हजार रुपये मांगे गए थे, लेकिन इस बार हज आवेदन के साथ 81 हजार रुपये का ड्राफ्ट लगाने को कहा गया है।

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने यह भी संकेत दिए हैं कि यात्रा के दौरान सुविधाएं बढ़ाने को लेकर हज यात्रा खर्च में बढ़ोतरी की जा सकती है।

राज्य हज कमेटी भी इस मामले में हज कमेटी ऑफ इंडिया को जिम्मेदार ठहराते हुए खर्च में फिर बढ़ोतरी से इन्कार नहीं कर रही है। हालांकि अभी साफ नहीं किया जा रहा है कि यात्रा में कितना खर्च बढ़ेगा।

राज्य कमेटी के हज अधिकारी तनवीर अहमद का कहना है कि अभी से तय नहीं किया जा सकता कि कितना किराया बढ़ेगा लेकिन यह तय है कि आवेदन के साथ आवेदकों को पहली किश्त 76 नहीं बल्कि 81 हजार ही जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें