फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राही की बीडीओ को डीह का भी जिम्मा

Thu, 06 Feb 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दूसरे जिलों से तबादला होकर आए खंड विकास अधिकारियों को बुधवार को ब्लॉकों की जिम्मेदारी मिल गई। अगले माह रिटायर्ड होने के वाले जगतपुर के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से वित्तीय अधिकारी वापस ले लिए गए हैं। डीह बीडीओ के वित्तीय अधिकार राही की खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया है। संबंधित खंड विकास अधिकारियों को ब्लॉकों में पहुंचकर काम शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि दूसरे जिले से संयुक्त खंड विकास अधिकारी शिवाकांत बाजपेयी को डीह ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन बीडीओ के वित्तीय कार्य राही की खंड विकास अधिकारी गौरी राठौर देखेंगी। बीडीओ प्रमोद यादव को सरेनी ब्लॉक का जिम्मा दिया गया है।

डलमऊ के बीडीओ सत्यदेव यादव का तबादला प्रतापगढ़ के लिए होने के बाद दीनशाह गौरा के खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार सचान को डलमऊ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अगले माह जगतपुर के बीडीओ हबीबुल रहमान रिटायर्ड होने वाले हैं। इसी कारण वित्तीय अधिकारों की जिम्मेदारी ऊंचाहार के खंड विकास अधिकारी कामरान नेमानी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें