फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के मेस में सीनियर्स ने जूनियर को पीटा,बनाया मुर्गा

Mon, 27 Jul 2015 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल में रैगिंग का मामला सामने आया है। खाने के समय निर्देशों का पालन नहीं करने पर सीनियर्स ने नौवीं कक्षा के छात्र को इतना प्रताड़ित किया कि उसकी जान पर बन आई।
विज्ञापन


पहले तो सीनियर्स ने मेस में उसे मुर्गा बनाया। पिटाई की। इसके बाद दंड-बैठक कराई और फिर पीटा। छात्र आलमबाग क्षेत्र के एक हॉस्पिटल में भर्ती है। पीड़ित के पिता का आरोप है कि सीनियर छात्रों ने उनके बेटे के साथ रैगिंग की है। बहरहाल स्कूल की डिसिप्लिन कमेटी ने दो सीनियर्स को सस्पेंड कर दिया है।

पीड़ित छात्र 23 जुलाई की रात मेस में डिनर कर रहा था। छात्र ने बताया कि इसी दौरान कक्षा 12 के 3-4 छात्रों ने उसे निर्देश दिया कि खाने के समय उसका हाथ टेबल पर नहीं छूना चाहिए। लेकिन विशाल का हाथ छू गया।
विज्ञापन


इसके बाद सीनियर्स ने उसे बालों से पकड़कर पीटा और वहीं टेबल के नीचे मुर्गा बना दिया। इसके बाद छात्र जब रात में कैम्पस हॉस्टल के अपने कमरे में गया तो रात करीब 10 बजे दो सीनियर छात्रों ने उसे बुलाकर पहले पीटी कराई और फिर दंड-बैठक लगवाए।
विज्ञापन

पिटाई से बिगड़ी छात्र की तबीयत,अस्पताल में भर्ती

कुछ ही देर में विशाल की हालत खराब होने लगी और वह बेहोश हो गया। लेकिन इस पर भी सीनियर्स का कहर नहीं रुका। उन्होंने उसे उठाकर फिर से पीटी कराना शुरू कर दिया।

छात्र की तबीयत जब ज्यादा खराब हुई तो छात्रों द्वारा इसकी सूचना रात करीब 11:30 बजे प्रधानाचार्य कर्नल विजय कुमार को दी गई। कर्नल विजय तुरंत ही हॉस्टल पहुंचे और विशाल को अपनी गाड़ी से नजदीकी डॉक्टर पास ले जाकर इलाज कराया और वापस हॉस्टल ले आए। पीड़ित छात्र ने बताया कि इलाज के बाद उसकी तबीयत कुछ ठीक हुई, लेकिन 24 जुलाई की सुबह उन दोनों सीनियर ने उसे शिकायत न करने के लिए धमकाना शुरू कर दिया।

दोपहर में छात्र की तबीय त फिर बिगड़ गई तो स्कूल की तरफ से अभिभावकों को सूचना दी गई। इसके बाद छात्र के लोकल गार्जियन स्कूल पहुंचे और उसे लेकर आशियाना के अस्पताल में इलाज कराकर घर ले आए।

25 को छात्र की तबीयत फिर खराब होने लगी जिसके बाद उसे आलमबाग केअस्पताल में भर्ती कराया गया। अलीगढ़ निवासी छात्र के पिता का कहना है कि उनके बेटे के साथ सीनियर्स ने रैगिंग की है जिसकी उनको सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में स्कूल के रजिस्ट्रार और वार्डन जेके शर्मा ने काफी लापरवाही बरती जिसके लिए उनको भी सजा मिलनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें