बाराबंकी के असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने अपहरण कर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की है। पीड़िता ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस ने तहरीर दी है पर पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने रविवार शाम पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसका पति देहरादून में रहकर नौकरी करता है और वह अपने दो बच्चों के साथ गांव में अकेले रहती है।
महिला का आरोप है कि 24 जुलाई सुबह वह किसी काम से गांव के बाहर जा रही थी तभी गांव के ही तीन लोग उसका अपहरण कर सुनसान जगह पर बने एक घर में ले गए और फिर रात भर उसके साथ दुराचार किया।