रायबरेली के फतेहपुर से आने वाले वाहनों से वसूली के मामले में एसटीएफ ने परिवहन विभाग की दलाली करने वाले आरोपी मोहित और अयोध्या के उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एआरटीओ प्रवर्तन अंबुज और पीटीओ रेहाना बानो के खिलाफ भी मुकदमा लालगंज कोतवाली में दर्ज कराया गया है।