रायबरेली के फतेहपुर से आने वाले वाहनों से वसूली के मामले में एसटीएफ ने परिवहन विभाग की दलाली करने वाले आरोपी मोहित और अयोध्या के उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एआरटीओ प्रवर्तन अंबुज और पीटीओ रेहाना बानो के खिलाफ भी मुकदमा लालगंज कोतवाली में दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
मामले में अयोध्या से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
सूत्र बताते हैं कि भारी वाहनों से बड़े स्तर पर आरटीओ के अधिकारियों की शह पर वसूली होती थी। जिसका हिस्सा अधिकारियों तक पहुंचता था। एक ट्रक से पांच से छह हजार रुपया वसूल किया जाता है। वाहन चेकिंग अभियान के नाम पर खेल चल रहा था।