फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:शीशे को चीरते हुए घुसी गोली... पांच लोगों की हत्या के मुख्य गवाह की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे

Thu, 13 Nov 2025 04:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

अपटा कांड के मुख्य गवाह पर रायबरेली में देर रात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात तब हुई जब वह वापस अपने घर जा रहे थे।
 
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपटा कांड के मुख्य गवाह कृष्ण कुमार तिवारी की स्कार्पियो पर बुधवार की रात मांधातापुर गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना के समय वह लक्ष्मीगंज से अपने घर जा रहे थे। दो गोली वाहन के शीशे को चकनाचूर करते हुए अंदर घुस गई। गनीमत रही कृष्ण कुमार तिवारी व उनका गनर साफ बच गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


रोहनिया ब्लॉक के छिपिया गांव निवासी कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ केके तिवारी लक्ष्मीगंज स्थित शराब की सरकारी दुकान के संचालक हैं। वह जून 2017 में अपटा गांव में हुई पांच लोगों की नृशंस हत्या मामले में मुख्य गवाह हैं, उन्हें सुरक्षा के लिए सरकारी गनर भी मिला है। बुधवार की रात करीब 10 बजे वह लक्ष्मीगंज से घर जा रहे थे।

ये भी पढ़ें -  हमदर्द बनकर युवाओं को दहशतगर्द बनाती थी शाहीन, मरीजों का करती थी ब्रेनवॉश, चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिल्ली विस्फोट: ATS छापे के दूसरे दिन घर में ही कैद रहा डॉ. शाहीन का परिवार, हर तरफ सन्नाटा, निगरानी में रही पुलिस, तस्वीरें
विज्ञापन


स्कार्पियो वह खुद चला रहे थे। तभी, गांव के पास पहले से खड़े बाइक सवार दो युवकों ने उनकी स्कार्पियो पर फायरिंग शुरू कर दी। वह जान बचाने के लिए वाहन में झुक गए। हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली गनर की सीट व दूसरी चालक व गनर की सीट के बीच लगी। फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। लोग मौके पर पहुंचे लेकिन हमलावर भाग निकले। केके तिवारी ने पुलिस को सूचना दी।

ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय, एसआई अभिज्ञान सिंह व एनटीपीसी चौकी इंचार्ज वागीश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पीड़ित ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। बृहस्पतिवार को सीओ डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने भी घटना की जांच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सीओ ने बताया कि दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है। घटना में कौन लोग शामिल हैं, इसकी छानबीन की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें