फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: कल आएंगे राहुल गांधी, 17 मई को अखिलेश के साथ होगी संयुक्त रैली, अमित शाह की सभा आज

Sun, 12 May 2024 08:44 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली

सार

राहुल गांधी सोमवार को रायबरेली पहुंच सकते हैं। वह यहां कुछ नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर सकते हैं। 17 मई को राहुल और अखिलेश की संयुक्त रैली होनी है। 
विज्ञापन
राहुल गांधी, अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी और रायबरेली के रण को रोमांचक बनाने के लिए राजनीतिक दल कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम प्रस्तावित किए जा रहे हैं तो पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की 17 मई को यहां संयुक्त जनसभा होंगी। इससे पहले 13 मई को भी उनका रायबरेली में आने का कार्यक्रम तय हो रहा है।

विज्ञापन


रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व अमेठी से गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा के नामांकन के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने यहां डेरा डाल दिया है। चुनाव प्रचार की कमान खुद पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने संभाल रखी है। वह छह मई से यहीं हैं। शनिवार को एक दिन के लिए वे तेलंगाना गई हैं। इसके बाद 12 मई से लेकर 20 मई तक वह रायबरेली-अमेठी में ही डेरा डालेंगी।

अमित शाह की आज प्रतापगढ़, रायबरेली, गोण्डा में सभा
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को प्रतापगढ़, रायबरेली, गोण्डा के चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोहनलालगंज, कैसरगंज और अमेठी लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक गृहमंत्री सबसे पहले प्रतापगढ़ के नायर देवी धाम महेशगंज में कौशांबी लोकसभा से प्रत्याशी के लिए जनसभा करेंगे। इसके बाद रायबरेली और सिविल लाइन गोंडा में भी जनसभा करेंगे। जबकि मुख्यमंत्री सबसे पहले मोहनलालगंज से प्रत्याशी कौशल किशोर के समर्थन में सिधौली में जनसभा करेंगे। इसके बाद कैसरगंज लोस क्षेत्र के पयागपुर में और अमेठी लोस क्षेत्र के माधौगढ़ में सभा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें