गनीमत रही कि बस की चपेट में कोई यात्री नहीं आया। सूचना पर पुलिस पहुंचकर घटना की जांच की। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि पीछे करते समय रोडवेज बस का ब्रेक फेल हो गया था। इससे बस कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
बस स्टेशन परिसर में गुरुवार शाम बैक करते समय लालगंज डिपो की बस का ब्रेक फेल हो गया। इससे रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई और एक के बाद एक आठ वाहनों को कुचलते हुए कुछ दूरी पर जाकर खड़ी हो गई। हादसे में सात बाइकें पूरी तरह से चकनाचूर हो गईं। हादसा देख स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई। बस पर सवार कुछ लोगों ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस के साथ ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। एआरएम ने प्रकरण के जांच के आदेश दिए हैं। वाहन मालिकों ने नाराजगी जताते हुए बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ जिले के लालगंज डिपो की बस ने बस स्टेशन पर सवारियां भरीं। इसके बाद चालक बस को पीछे करने लगा। बताते हैं कि बस का ब्रेक फेल हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर पीछे की साइड में दौड़ने लगी। चालक ने भरसक प्रयास किया, लेकिन वह बस को रोक नहीं सका। इससे बस ने स्टेशन परिसर में खड़ी सात बाइकों और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और फिर कुछ दूरी पर जाकर रुक गई।
बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइकें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि बस की चपेट में कोई यात्री नहीं आया। सूचना पर पुलिस पहुंचकर घटना की जांच की। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि पीछे करते समय रोडवेज बस का ब्रेक फेल हो गया था। इससे बस कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कोई जनहानि नहीं हुई है। उधर, रायबरेली डिपो के एआरएम अक्षय कुमार का कहना है कि लालगंज डिपो की बस का ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। हादसे की जांच कराई जा रही है।